उन्नाव, जनवरी 19 -- औरास। थाना क्षेत्र के सीमऊ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी रामचंद्र सोमवार शाम को घर से सड़क से दूसरी तरफ जा रही थी। तभी औरास की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला शकुंतला को टक्कर मार दी। जिससे महिला व थाना क्षेत्र के ही मनिकापुर गांव निवासी बाइक चालक दिनेश दोनों घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी औरास पर भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर ने घायल शकुंतला व दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...