मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।तेज रफ्तार की बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हाट से खरीदारी कर घर लौट रही थी। मृतका शाहपुर पंचायत के दुधैला वार्ड 2 की वीणा देवी बतायी गयी है। मृतका के पुत्र बबलू शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर की शाम उसकी मां अरार घाट हाट से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में एनएच 106 पर अजब साह के बासा के समीप तेज गति से जा रही बाइक ने धक्का मार दिया था। घटना के बाद मां को इलाज के लिए सीएचसी ले गया। स्थिति गंभीर देख जेएनकेटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक इलाज के दौरान मौत् हो गयी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.