मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- बुढ़ाना। कांधला रोड पर हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि मां गम्भीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव जौला निवासी इकबाल की पत्नी रुकसाना व पुत्री बागे जहां उर्फ छोटी बुढ़ाना में एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। जो दवाई लेने के बाद ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा मेपल्स एकेडमी से आगे पहुंचा, तो एक वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटी ई-रिक्शा से उछल कर सड़क पर दूर जा गिरी ओर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...