लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपनाह निवासी मृतक रामप्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 20 नवंबर की दोपहर वह अपने पोते को बाइक से लेकर मानवराम रोड स्थित भरोसा सेवा चिकित्सालय के पास पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...