मिर्जापुर, फरवरी 22 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई कला नहर के पास शनिवार को सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हलिया थाना क्षेत्र के सुईयां कला गांव निवासी 17 वर्षीय सूरज अपने मौसेरे भाई 17 शुभम को उसके घर सिकटा गांव पहुंचाने जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही हलिया लालगंज मार्ग स्थित मवई कलां गांव नहर के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय दीनानाथ को टक्कर मार दिया। हादसे में अधेड़ और बाइक सवार मौसेरे भाई जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक आलोक सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अधेड़ दीनानाथ व सूरज को ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...