सोनभद्र, फरवरी 20 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास मैजिक से टकराकर बाइक सवार दो श्रमिक घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा से दुद्धी कस्बे में मजदूरी करने आ रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय प्रेमनाथ पुत्र सुखलाल एवं 45 वर्षीय शिवनारायण पुत्र बिसुर एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी कस्बे में मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही वे कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्ठी मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान झारो मनबसा की तरफ से बच्चो को लेकर दुद्धी आ रही मैजिक वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज ...