रायबरेली, फरवरी 4 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार की शाम बाइक सवार दो युवकों को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के केसरूवा गांव के रहने वाले सुभाष कुमार 19 पुत्र सुरेश कुमार अपने साथी कृष्ण कुमार 16 पुत्र छंगा लाल के साथ घर से बुधवार शाम लगभग छह बजे किसी काम के लिए बाइक से निकले थे। इसी बीच रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थिति क्षेत्र के आठमील के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक में...