झांसी, दिसम्बर 13 -- बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर तेज रफ्तार हैवी वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में शादी समारोह से लौट रही महिला की मौत हो गई। जबकि रिक्शा सवार उसके बेटा व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के प्रेमनगर थाना के नगरा के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी घनश्याम यादव ई-रिक्शा चालक हैं। बीते रोज वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पर मध्य प्रदेश भांडेर गए थे। रात में वह अपनी पत्नी खिल्लन व मासूम बेटे नमन के साथ वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह ई-रिक्शा लेकर हाइवे पर बड़ागांव में पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी ...