लोहरदगा, मार्च 22 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के एनएच 75 कुडू-रांची मुख्य पर कुडू के जिलिंग गांव के नजदीक शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो महिला और एक मासूम बच्चा घायल हो गए। चतरा जिले के प्रतापपुर कबाली निवासी जितेन्द्र यादव की पत्नी 42 वर्षीय लालती देवी अपनी कार से रांची जाने के क्रम में कुडू के जिलिंग में सड़क किनारे कार खड़ा कर एक ढाबे में जलपान करने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी रांची की ओर से आ रहे महिला और अबोध बच्चे को बैठाए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार बाइक सहित सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में जलपान करने जा रही महिला लालती देवी और बाइक में सवार कैरो थाना क्षेत्र के तोडांग निवासी रजनी देवी और उसका छह माह का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को कुडू अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभी...