बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर शहर के बंधन बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दोघट थाने के पैरोकार रवि कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही उस पर सवार पैरोकार रवि घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पैरोकार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...