मधुबनी, नवम्बर 30 -- झंझारपुर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में भैरवस्थान थाना के खड़रक गांव निवासी 24 वर्षीय बबलू साह और 45 वर्षीय जगदेव मंडल शामिल है। दूसरी तरफ रुद्रपुर थाना के हरणा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद नईम घायल है। जिसे रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...