औरैया, जनवरी 3 -- अछल्दा थाना क्षेत्र के पैतुआ गांव निवासी 60 वर्षीय ट्रक चालक की फरीदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अभय राम यादव पुत्र किताब सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक थे और फरीदाबाद में रहकर ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह खाना लेकर कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में एक कार ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में अभय राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव पैतुआ लाया गया। शनिवार सुबह गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया ...