आजमगढ़, नवम्बर 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नदौली गांव के पास बुधवार की शाम टेंपो में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुंडी गांव निवासी 42 वर्षीय पलकधारी यादव बुधवार को वाराणसी गए थे। शाम को वे घर लौट रहे थे। रानी की सराय में टेंपो में सवार हुए। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास पीछे से आया चार पहिया वाहन टेंपो में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे पलकधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई।...