आजमगढ़, नवम्बर 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में जनरल स्टोर संचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुकान से लौटते समय स्कूटी सवार ने साइकिल सवार जनरल स्टोर संचालक को टक्कर मार दी थी। वहीं दूसरी घटना में बाइक से ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश यादव की सठियांव बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर स्थित फकरूद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान स्कूटी सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह उपचार...