खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि बीते दिनों दस तारीख को तेहाय गांव के पास 14 नंबर सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल 60 वर्षीय अनिल साह का रविवार को एक स्पताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वर्गीय मदन साह के पुत्र अनिल का इलाज बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में डूब गया। परिजन और स्थानीय लोग गमगीन नजर आए। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवीन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक सप्ताह पहले अनिल साह बाइक की चपेट में आए थे। अस्पताल में इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.