दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा। मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चपाही में बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान चपाही वार्ड 10 निवासी लक्ष्मण मुखिया (65) के रूप में की गई है। मृतक के बेटे भोला मुखिया ने बताया कि उनके पिता सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...