साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज-सकरीगली मार्ग पर मदनशाही पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार की रात को ड्यूटी पर मंडलकारा जा रहे एक चौकीदार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चौकीदार तालझारी थाना क्षेत्र के सोलाय राय है। घटना के समय उसी रास्ते से जैप 9 के तीन जवान संजय यादव, मोहम्मद कादिर एवं कन्हाई रविदास अपने निजी काम से वापस साहिबगंज की तरफ आ रहे थे। उनकी नजर सड़क के किनारे पड़े उस घायल चौकीदार पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल चौकीदार को स्कॉर्पियो में सवार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उधर,प्रारंभिक इलाज के बाद घायल चौकीदार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...