सुल्तानपुर, जनवरी 6 -- - देहात कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। यहां मिश्रपुर पुरैना गांव निवासी अलाउद्दीन (25) पुत्र शब्बीर अहमद ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मिश्रपुर पुरैना कट से गांव की ओर मुड़े, वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए। साथ ही ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। घायल अलाउद्दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रा...