अररिया, जनवरी 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा-फारबिसगंज सड़क में पांच दिन पूर्व सड़क दुघर्टना में घायल कुर्साकांटा वार्ड संख्या 11 निवासी रसूल पिता मो युनूस की शनिवार शाम मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पांच दिन पूर्व रसूल अपने बाइक से कपरफोड़ा गया था। लौटने के क्रम में एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में बाइक लेकर सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से जख्मी हो गये थे। दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया था। दोनों को पीएचसी लाया गया था। यहां पर डॉक्टर ने दोनों व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया। लेकिन दो दिन पूर्व रसूल को डॉक्टर के द्वारा जबाव देने के बाद परिजनों ने उसे घर ले आ...