मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- सरैया। थाना क्षेत्र के बतरौलिया पेट्रोल पंप के समीप एनएच-722 पर शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। हादसे में जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास निवासी पुण्यदेव सहनी का पुत्र मृतक विकास कुमार (21) और मधौल पंचायत के रेपुरा निवासी मनोज सहनी का पुत्र राजेश सहनी (22) गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दोनों को रेफर किया गया था। राजेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। समाजसेवी शिवजी सहनी ने बताया कि विकास दो भाइयों में बड़ा था। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...