फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। एक माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुये एक युवक ने इलाज के बीच दम तोड़ दिया। इससे परिवार मे कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमालगंज थाना क्षेत्र के गगनी गांव निवासी अविनाश 9 दिसंबर को अपने भाई छोटे सिंह के साथ कन्नौज के तिर्वा में दावत खाकर वापस लौट रहे थे। तिर्वा बाईपास के नजदीक वह लघुशंका के लिए रुके थे तभी तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दी थी जिससे अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उनका कानपुर में इलाज करवा रहे थे। सोमवार की रात इलाज के बीच उसने दम तोड़ दिया। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि अविनाश च ार भाइ...