बागपत, फरवरी 18 -- खेकड़ा। ढिकौली-बंथला मार्ग पर महाशिवरात्रि पर सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो दोस्तों में से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद जिले के बंथला गांव के दो दोस्त निशांत और अक्षय महाशिवरात्रि पर बाइक से पुरा महादेव मंदिर पर जलार्पण करने गए थे। दोपहर बाद वहां से वापस लौट रहे थे। ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल के पास सामने से आई तेज गति की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में ले गए थे। वहां 17 फरवरी को उपचार के दौरान निशांत की मौत हो गई। निशांत के पिता विशाल ने कोतवाली में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कार के नंबर का भ...