मैनपुरी, फरवरी 7 -- पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई तथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। एटा के मलावन थाना क्षेत्र के ग्राम निगोह हसननगर निवासी 27 वर्षीय गोरतन पुत्र सोबरन सिंह अपनी पत्नी अनुपम को लेकर बाइक से कुरावली के ग्राम सराय लतीफ स्थित ससुराल जा रहा था। शुक्रवार की शाम सात बजे जैसे ही वह हाईवे पर गोमती ढाबा के निकट पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरे और अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.