कौशाम्बी, फरवरी 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के रहीमाबाद गांव के समीप बुधवार शाम बेकाबू कार की टक्कर से घायल मोपेड चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी थाने के कसेंदा गांव निवासी सोनेलाल गुप्ता (55) पुत्र सुंदर लाल गुप्ता चुर्री बेचने के कारोबार के साथ मिक्चर मशीन में ऑपरेटर का काम करता था। बुधवार शाम वह प्रयागराज में मशीन का काम खत्म करके अपनी मोपेड से घर लौट रहा था। इसी दौरान रहीमाबाद गांव के समीप सर्विस रोड से मुख्य रोड पर जाते समय बेकाबू कार ने मोपेड में टक्कर मार दिया। हादसे में सोनेलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिये प्रयागराज के ...