अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल बुलंदशहर के किसान की मौत हो गई। पांच दिन पहले रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव दिरौरा निवासी दुर्गपाल सिंह (52) किसान थे। परिवार में चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार बीते 14 सितंबर को वह बाइक भिड़त में घायल हो गए। गंभीर हालत में परिजनों ने रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान दुर्गपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। शाम को परिजन शव को लेकर बुलंदशहर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.