लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- थाना निघासन क्षेत्र के गांव कुर्मिनपुरवा निवासी एक बुजुर्ग बुधवार की शाम बाइक से खेत देखकर घर वापस लौट रहा था। एक ट्राली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के जिला अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन वापस घर लिए आ रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गर्इ्र। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निघासन क्षेत्र के गांव कुर्मिनपुरवा निवासी 62 वर्षीय राम किशोर बुधवार की शाम खेत से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मृतक के बेटे पुष्कर ने बताया कि रास्ते में ट्राली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत ...