रामपुर, जनवरी 2 -- शाहबाद मार्ग पर बुधवार शाम रवाना गांव के मोड पर घर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़े दो लोगों को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रवाना गांव निवासी तासीर बेग (40) पुत्र जलीस बेग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि हादसे में बाइक सवार खिलेंद्र भी बाइक से गिर कर घायल हो गया। जबकि, बाइक चला रहा व्यक्ति मौके से बाइक लेकर भाग गया। घायलों को शाहबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां से तासीर बेग की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि डेंटल अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम तासीर बेग ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन, शव को घर लेकर पहुंचे। शव, घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। थाना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.