फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- नवाबगंज। अलीगंज-नवाबगंज मार्ग पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हुए वीरपुर गांव निवासी शिवराम को गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाए। जहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के बीच वहां पर शिवराम ने दम तोड़ दिया। सोमवार को यह जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने घर में निजी क्लीनिक चलाते थे। तीन पुत्रों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वही घटना के बाद थाना पुलिस की टीम ने एंबुलेंस और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया था। निजी एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मारी थी जिसके बाद वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे जा गिरे थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुये थे। पुलिस अब चालकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...