हरदोई, फरवरी 19 -- कछौना। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पांच माह बाद मौत हो गई। बीते साल 21 सितंबर को कमालपुर निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ तेजपाल गौसगंज सण्डीला मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। घायल नरेन्द्र का इलाज ट्रामा सेन्टर लखनऊ में चल रहा था। पांच माह से जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे नरेन्द्र की 18 फरवरी को सांस उखड़ गई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया प्रकरण में सड़क दुर्घटना का मामला स्थानीय कोतवाली पर दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...