प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 28 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के दूबेपुर सरांय खान गांव निवासी राजेन्द्र सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवम्बर को दोपहर में वह बाइक से अपनी मां केसपती को बिठाकर कुंडा जा रहा था। जैसे ही वह महेशगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह मां और बाइक समेत सड़क पर गिरा तो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...