जहानाबाद, जून 10 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। विदित हो कि 29 मई की शाम अज्ञात वाहन के द्वारा गौरव कुमार को धक्का मार दिया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया। इस मामले में मृतक किशोर की मां रिंकू सिंह के द्वारा पटना में ही पुलिस के समक्ष केस दर्ज करने के लिए बयान दिया गया था। उसी बयान के आधार पर सदर थाना अरवल में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन के द्वारा युवक को टक्कर मारा गया था। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गयी थी। इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.