अलीगढ़, फरवरी 3 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल किशोरी की मंगलवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दादों थाना क्षेत्र के हैवतपुर कौंडरा निवासी नैक्सी (12) पुत्री सत्यपाल बीते 30 जनवरी को हाथरस में सड़क हादसे में घायल हो गई थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान नैक्सी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...