आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ईंट-भट्ठा मजदूर की गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड प्रांत के रातो थाना क्षेत्र के उसमातो टीकरा टोला गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल करीब 10 वर्ष से अपनी पत्नी और बच्चों संग तहबरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी अबु फैज के ईंट-भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। वह दो दिन पूर्व हुसेनपुर गांव निवासी अपने मित्र सोनू और अरविंद के साथ बूढ़नपुर में एक अन्य मित्र के यहां दावत में शामिल होने के लिए गया था। देर रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकराने के कारण अनिल के साथ उसके द...