अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- जट्टारी के गांव भरतपुर बझेडा में महाविद्यालय के निकट हुई घटना जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पर देर शाम को एक अनियंत्रित वाहन द्वारा टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल। जानकारी के अनुसार, कालीचरण पुत्र भगवान सहाय उम्र करीब 55 वर्ष निवासी निगुना - सिगुना थाना टप्पल अपने साथी दोस्त शीशपाल उर्फ शेरू पुत्र सुरेन्द्र के साथ बाइक से गौमत में पशु देखने के लिए गए हुए थे। गौमत से पशु देखने के बाद वापिसी में कस्बा जट्टारी के निकटवर्ती गांव भरतपुर बझेडा स्थित एक निजी महाविद्यालय के निकट अनियंत्रित कमर्शियल कार ने देर शाम करीब चार बजे बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार कालीचरण व शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी लेकिन करीब 45 मिनट तक एम्बुलें...