खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता पसराहा थानान्तर्गत सतीश नगर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की तड़के एनएच 31 पर सड़क हादसे में पूर्णिया जिले के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू कुमार मंडल की मौत हो गई। वही ड्राइवर सहित कार पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक राजू कुमार मंडल पूर्णिया जिले के बाघमारा जनता चौक के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पसराहा थानां की पुलिस ने गंभीर स्थिति में कार सवार चारों लोगों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वही घटना में गंभीर रूप से घायल 33 वर्षीय गुड्डू कुमार व 35 वर्षीय पिंटू कुमार की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिसका फिलहाल पटना में इलाज किए जाने की बात कही जा रही है। वही एक अन्य कार सवार 28 वर्षीय ...