सीवान, दिसम्बर 1 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुदहा गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार में जा रही पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक अबोध बच्ची और महिलाएं हादसे की शिकार हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रघुनाथपुर पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें दो की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुभावती देवी (35 वर्ष) और 3 वर्षीय तृषा कुमारी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी महिलाएं धान दवनी के लिए एक साथ खेत जा रही थीं। इस दौरान रघुनाथपुर की ओर से आंदर दिशा म...