सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- अखंडनगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवाई चौकी अंतर्गत वाराणसी-अयोध्या मार्ग पर भिउरा भेलारा गांव के पास दो बाइको की भिड़ंत में एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाराणसी अयोध्या मार्ग पर बेलवाई चौकी अंतर्गत गांव भिउरा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय सभा बहादुर सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बेलवाई की तरफ से अपने घर भिउरा जा रहे थे। सामने मालीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...