गिरडीह, फरवरी 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना को याद कर आज भी लोगों की रुह कांप जाती है। दस साल पूर्व आज ही के दिन नेशनल हाईवे के सोनतुरपी में सड़क दुघर्टना में 12 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश स्कूली बच्चे थे। 14 फरवरी 16 को आज के ही दिन देर शाम बगोदर के सोनतुरपी स्थिति उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई थी। गांव के गणमान्य लोगों के द्वारा शोभा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा था, जबकि इसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान बगोदर से बरही की ओर जा रहे अनियंत्रित कंटेनर ने भीड़ को कुचल दिया था। इससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हुई थी। घटना के बाद घायल और मृतक के परिजनों की चीख...