बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- गुलावठी। ग्राम गिरधरपुर नवादा माजरा मंडैया निवासी जीत सिंह पुत्र सोहनवीर सिंह ने सड़क हादसे में हुई अपने बेटे की मौत के मामले में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा बेटा विवेक बाइस के द्वारा गत 7 दिसम्बर को अपने घर से नौकरी करने के लिए नोएडा जा रहा था। ग्राम देवली के पास सामने से आ रही ईको कार चालक ने अपनी कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके बेटे की बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...