मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- चरथावल। थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल पत्रकार जयवीर सैनी का मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर मोड़ पर देर रात हुआ था। इसमें कई बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में ग्राम हैबतपुर निवासी पत्रकार जयवीर सैनी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए पत्रकार जयवीर सैनी को मेरठ के लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया था। वहीं उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्रकार जयवीर सैनी के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ---

हिंदी हिन्दुस्त...