जहानाबाद, नवम्बर 15 -- करपी, निज संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के भूआपुर गांव के पास करपी इमामगंज मुख्य सड़क पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इमामगंज की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने करपी दिशा में जा रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुभाष रंजन, निवासी मुंगीला गांव, थाना किंजर के रूप में की गई है। वह करपी प्रखंड के केयाल गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल-जल परियोजना में कार्यरत था। शाम के समय काम खत्म कर वह अपने घर मुंगीला लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष रंजन सड़क पर गंभीर अवस्था में गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही करपी थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.