मधेपुरा, फरवरी 21 -- आलमनगर, एक संवाददाता । एनएच 106 पर भरतखंड बासा के पास बाइक की ठोकर से जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया गया कि गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार के दोपहर बाद की बताई जा रही है। बताया गया कि शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को ठोकर मार दिया। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। सड़क हादसा का शिकर बना कुंजौड़ी पंचायत के भरतखंड बासा के मो. शमशाद का पुत्र मो. अंश (4) बताया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉ. आनंद कुमार मिलन ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो ग...