उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी, एएसपी उत्तरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) मंगलवार देर रात क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर व गदनखेड़ा मार्ग पर मधु मिठास के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। रात गश्त के दौरान अधिकारियों की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी। कार सड़क किनारे पलटी हुई थी और उसमें दो लोग फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी जय प्रकाश सिंह ने तुरंत वाहन रुकवा कर मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। उनके साथ मौजूद एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) संचित शर्मा ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.