उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सड़क सुरक्षा माह के समापन पर सड़क सुरक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा के नियमों बचाव सुरक्षित यात्रा निर्धारित क्षमता में ही वाहन में सवारिया बैठाने, पैदल चलने वाले यात्रियों को प्राथमिकता आदि के संबध में जागरूक किया गया। डीएम गौरांग राठी ने सड़क सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। कहा सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कहा कि निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन ना चलाने आदि नियमों का ख्याल रखें। कहा एक छोटी सी गलती भी आपकी जान ले सकती है सावधानी से यदि खिलवाड़ किया गया तो आप की स्वयं और परिवार की स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए आप सब स...