खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर शहर के बापू मिडिल स्कूल से जागरूकता रथ निकाला गया। बताया जा रहा है कि यातायात थाना द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्रों ने शहर के विभिन्न मार्गों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। मौके पर यातायात थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व स्कूल के एचएम, शिक्षक आदि मौजूद थे। इधर डीटीओ विकास कुमार ने बताया कि लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.