भभुआ, जनवरी 31 -- 'सुरक्षित सड़क-सुरक्षित जीवन' के संदेश के साथ अभियान के समापन की घोषणा पहली जनवरी से कैमूर में शुरू हुआ था अभियान, डीएम ने मैराथन को दिखाई झंडी (युवा) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026' का शनिवार को समापन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा भभुआ शहर में पैदल मार्च और मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहां डीएम नितिन कुमार सिंह हरी झंडी दिखाकर दौड़ और पैदल मार्च को रवाना किया। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जगजीवन स्टेडियम में जाकर संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट से स्टेडियम तक का पूरा रास्ता 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' के नारों से गूंज उठा। समापन समारोह को संबोधित क...