भभुआ, जनवरी 8 -- भभुआ। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में लापरवाही बरतने वाले 1000 से अधिक बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया गया था। शराब के कारोबार में शामिल आरोपित धराया भगवानपुर। स्थानीय पुलिस ने भगवानपुर से शराब कारोबार मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जितेंद्र प्रजापति भगवानपुर का निवासी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दि...