शामली, फरवरी 8 -- सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित मार्गों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई, वहीं आमजन को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाना है। यातायात निरीक्षक निधि चौधरी बताया कि जनपद के विभिन्न क्रिटिकल कॉरिडोर, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.