भभुआ, जनवरी 10 -- जिले के 100 से अधिक चालकों ने ली यातायात नियमों की शपथ भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस कड़ी में कैमूर मोटर ड्राइविंग स्कूल में 'विशेष चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम' आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों ने उपस्थित चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्हें तेज रफ्तार परिणामों और नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया गया। दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, ब...