बिजनौर, फरवरी 7 -- जनवरी में सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। पूरे माह चले अभियान में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने समेत विभिन्न मामलों में 1400 से अधिक चालान किए गए। परिवहन विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना था। आंकड़ों के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 663 चालान किए गए। बिना सीट बेल्ट के 274 वाहन चालकों पर, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए 60, ओवरस्पीड में 34, नशे में वाहन चलाने पर 04 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 114 चालान किए गए। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों के 127 चालान किए गए, जबकि एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर 63 वाहनों पर कार्रवाई हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.